फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patients distressed by long queues and wait times

Sultanpur News: इंतजार की लंबी कतार से मरीज बेहाल

Mon, 27 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Patients distressed by long queues and wait times
मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर पर लगी कतारें।
अमहट। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ के आगे व्यवस्थाएं दिनभर हांफती नजर आईं। सुबह ओपीडी खुलने से पहले ही पंजीकरण काउंटरों पर लंबी कतारें लग गई थीं। इसके बाद पैथोलॉजी, विभिन्न विभागों की ओपीडी और दवा वितरण केंद्र तक हर जगह मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। कई मरीजों को परचा बनवाने से लेकर दवा लेने तक करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



पुरुष अस्पताल में 2,208 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जबकि महिला अस्पताल में 501 मरीज पहुंचे। दोनों अस्पतालों को मिलाकर कुल 2,709 मरीजों ने उपचार कराया। भीड़ का सबसे अधिक दबाव अस्थि रोग विभाग में रहा, जहां करीब 160 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। दवा वितरण काउंटर और पैथोलॉजी में भी लोगों की लंबी कतारें देर तक बनी रहीं। ऑनलाइन ओपीडी परचा बनाने की व्यवस्था रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए तीमारदार भी लंबी कतारों में परेशान दिखे। मरीजों का कहना था कि बढ़ती ओपीडी के अनुपात में पंजीकरण और दवा वितरण काउंटर बढ़ाए जाएं तथा ऑनलाइन व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावी बनाया जाए, जिससे लोगों को घंटों इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



अव्यवस्था से जूझते दिखे लोग
विवेक नगर निवासी दीपक दुबे ने बताया कि सुबह अस्पताल पहुंचने के बाद पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक हर जगह लाइन में लगना पड़ा। सबसे अधिक समय पंजीयन व दवा वितरण काउंटर पर लगा। राजापुर निवासी जियावन पाल ने बताया कि पैर में चोट के इलाज के लिए आए थे, लेकिन भीड़ के कारण चिकित्सक तक पहुंचने में काफी देर हो गई।




ऑनलाइन व्यवस्था पर फिर भारी पड़े मैनुअल परचे
सोमवार को कुल 2,709 मरीजों के पंजीकरण में सिर्फ 415 ऑनलाइन परचे बने, जबकि 2,294 मरीजों के मैनुअल परचे तैयार किए गए। पुरुष अस्पताल में 2,208 पंजीकरण में 363 ऑनलाइन और 1,845 मैनुअल, जबकि महिला अस्पताल में 501 पंजीकरण में 52 ऑनलाइन और 449 मैनुअल परचे बनाए गए। आंकड़े बताते हैं कि ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के बावजूद अधिकांश मरीज अब भी पारंपरिक मैनुअल प्रणाली पर ही निर्भर हैं।

मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर पर लगी कतारें।

मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर पर लगी कतारें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed