फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patients are facing problems due to non-deployment of Nephrologist

Sultanpur News: नेफ्रोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से मरीजों को हो रही परेशानी

Wed, 31 Jul 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Patients are facing problems due to non-deployment of Nephrologist
सुल्तानपुर। मेडिकल काॅलेज को एक अदद नेफ्रोलॉजिस्ट की तलाश है। ऐसे में गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों को जांच और इलाज कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है। वहां डाॅक्टर की सलाह के बाद फिर मेडिकल काॅलेज में टेक्नीशियन मरीजों की डायलिसिस करते हैं।
विज्ञापन



स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में 13 बेड का डायलिसिस सेंटर संचालित है। यहां मरीजों की मुफ्त डायलिसिस की जाती है। डायलिसिस सेंटर की मैनेजर महकशां की मानें तो यहां रोजाना औसतन 30-32 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। टेक्नीशियन समेत 13 स्टाफ कार्यरत है, जो मरीज की डायलिसिस में मदद करते हैं। चार घंटे एक मरीज की डायलिसिस में लगते हैं। इस लिहाज से एक दिन में तीन शिफ्ट मेें कुल 39 मरीजों की डायलिसिस की क्षमता है।
विज्ञापन



हालांकि डायलिसिस के दौरान डॉक्टर न होने से कई बार दिक्कतें भी आती हैं, जिसके लिए मेडिकल काॅलेज में कार्यरत वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. अनिल को नोडल बनाकर जिम्मेदारी दी गई है। दिक्कत यह है कि जब डायलिसिस की रिपोर्ट मरीजों को दी जाती है तो मरीज रिपोर्ट लेकर फिर से अपने नेफ्रोलॉजिस्ट के पास जाते हैं। रिपोर्ट देखने के बाद चिकित्सक जो सलाह देते हैं, उसके आधार पर दूसरी बार मरीज की डायलिसिस की जाती है। इधर-उधर भटकने के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से नेफ्रोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए मांग की गई है। तलाश चल रही है। जल्द ही मेडिकल काॅलेज को नेफ्रोलॉजिस्ट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed