{"_id":"69e27e7f1811a2016b043521","slug":"pati-patnee-ne-le-lie-do-peeem-aavaas-ab-hogee-vasooleehusband-and-wife-avail-two-pm-housing-units-recovery-proceedings-to-followhusband-and-wife-avail-two-pm-housing-units-recovery-proceedings-to-follow-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-154313-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पति-पत्नी ने ले लिए दो पीएम आवास, अब होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पति-पत्नी ने ले लिए दो पीएम आवास, अब होगी वसूली
Sat, 18 Apr 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर के दियरा ग्राम पंचायत के अनिल कुमार को वर्ष 2013-2014 में प्रधानमंत्री आवास मिला। इसके बाद पूर्व के आवास का तथ्य छुपाते हुए उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के नाम दोबारा पीएम आवास ले लिया। सुनीता के नाम 1.20 लाख रुपये भी तीन किस्तों में आवंटित कर दिए गए।
आवास निर्माण में मनरेगा से दी जाने वाली मजदूरी का करीब 17 हजार रुपये का भुगतान भी सुनीता को कर दिया गया। पीएम आवास में अपात्र काे लाभ दिए जाने की शिकायत गांव के ही छेदीलाल गुप्ता ने की। लोकपाल की ओर से शिकायत पर बीडीओ मोतिगरपुर से मांगी गई जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। खंड विकास अधिकारी की ओर से भेजी जांच रिपोर्ट में मिला कि सुनीता के पति अनिल कुमार को पहले पीएम आवास का लाभ दिया गया था। बाद में सुनीता को दोबारा आवास का लाभ दे दिया गया।
आवास का लाभ एक परिवार को दोबारा नहीं दिया जा सकता। इस पर लोकपाल महेंद्र विक्रम सिंह ने आवास के मद में सुनीता को दिए 1.20 लाख रुपये व मनरेगा मजदूरी के दिए गए करीब 17 हजार रुपये की वसूली की संस्तुति करते हुए अपना आदेश डीएम को भेजा है। बताया कि सरकारी धनराशि जमा नहीं करने पर सुनीता से इसकी वसूली भू राजस्व की तरह करने की संस्तुति की गई है।