फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   passenger died after falling down while spitting tobacco with door open in moving bus In Sultanpur

UP News: चलती बस में दरवाजा खोलकर तंबाकू थूकने लगा यात्री, झटके में गिरा नीचे... मौके पर मौत

Sat, 30 Nov 2024 03:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 03:41 PM IST
सार

सुल्तानपुर में एक यात्री चलती बस में दरवाजा खोलकर तंबाकू थूकने लगा। वह झटके में नीचे गिर गया। मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
passenger died after falling down while spitting tobacco with door open in moving bus In Sultanpur
हादसे में युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार को तंबाकू थूकने के लिए चलती बस का गेट खोलना एक यात्री को महंगा पड़ गया। गेट खोलकर तंबाकू थूकते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। वह चलती बस से नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र के बीही गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ। मृतक की शिनाख्त राम जियावन (58) निवासी छतरीक रोड, चिनहट, लखनऊ के रूप में हुई। बस लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थी। दुर्घटना की जानकारी होने पर यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंचे। जानकारी पुलिस को भी दी गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बस चालक हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया कि यात्री ने तंबाकू खाकर थूकने के लिए बस का दरवाजा खोला। संतुलन बिगड़ जाने से वह नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उप निरीक्षक रामदेव ने बताया कि मृतक के घरवालों को जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed