फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Parking on the road increased the problem of traffic jam.Parking on the road increased the problem of traffic jam.Parking on the road increased the problem of traffic jam.

Sultanpur News: सड़क पर पार्किंग ने बढ़ाई जाम की समस्या

Wed, 05 Mar 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Parking on the road increased the problem of traffic jam.Parking on the road increased the problem of traffic jam.Parking on the road increased the problem of traffic jam.
पंचरास्ता-बाधमंडी मार्ग पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सामने खड़े वाहन।
सुल्तानपुर। सड़क पर पार्किंग और अतिक्रमण से शहर के पंचरास्ता से बांधमंडी मार्ग तक रोजाना लोग जाम से परेशान हो रहे हैं। इस मार्ग पर संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने पटरियों पर अतिक्रमण रहता है। यहां सड़क पर ही अवैध ढंग से वाहनों की पार्किंग की जाती है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों में पंचरास्ता बाधमंडी मार्ग को गिना जाता है। इस मार्ग पर बैंक शाखा, गैस एजेंसी, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रानिक, घरेलू वस्तुओं व फर्नीचर समेत अन्य कई प्रतिष्ठान संंचालित होते हैंं। इस रास्ते से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। सड़क की दोनों ही पटरियों पर लोग अपनी दुुकानों का सामान रख देते हैं। कुछ लोगों ने तय सीमा से बढ़कर निर्माण भी कर लिया है। सड़क का दायरा सिमट जाता है, और दिन में कई बार जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुुलिस के साथ संंयुक्त रूप से होगी कार्रवाई
अतिक्रमणकारी सुधर नहीं रहे हैं। सड़क की पटरी पर अतिक्रमण व पार्किंग करना गलत है। इन स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है। अभियान की तैयारी चल रही है। किसी भी दिन पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
-लाल चंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed