{"_id":"678aac6b66ab08279801e655","slug":"parking-on-footpath-jam-on-road-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-125778-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फुटपाथ पर पार्किंग, सड़क पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फुटपाथ पर पार्किंग, सड़क पर लग रहा जाम
Sat, 18 Jan 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन
सुल्तानपुर। सड़क की पटरियों पर खड़े वाहनों से शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से सड़क की पटरियों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस पर नियंत्रण नहीं होने से रोज जाम की समस्या बनी हुई है। जिम्मेदार भी इससे समस्या से मुंहमोड़ हुए हैं।
इस पर नियंत्रण नहीं होने से रोज जाम की समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को शहर के मेडिकल कॉलेज से गभड़िया फ्लाईओवर रोड पर सड़क की पटरियों पर बड़ी संख्या में वाहन खड़े दिखे। इसकी वजह से कई बार जाम लगा। जाम में फंसकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरियापुर क्षेत्र में भी सड़क की पटरी पर एक कार खड़ी कर वाहन चालक चला गया। इससे दोपहर के समय वहां पर भी जाम लगा रहा।
इन क्षेत्रों में हो रही सड़क की पटरियों पर पार्किंग
शहर की पटरियों को निषेध क्षेत्र में रखे जाने के बाद भी मेडिकल कॉलेज के आसपास के अलावा बस स्टेशन, चौक, डाकखाना से नार्मल चौराहा रोड, शाहगंज चौराहा, बाधमंडी, दरियापुर तिराहा, पंचरास्ता, पयागीपुर समेत अन्य स्थानों पर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। प्रतिदिन इसे आसानी से देखा जा सकता है। यातायात निरीक्षक राम निरंजन ने बताया कि अभियान जारी है। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चलेगा अभियान
चेतावनी के बाद भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालक बात नहीं मान रहे हैं। जल्द ही कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
- लाल चंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
इनसेट-
बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के 90 वाहनों का चालान
उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से बल्दीराय क्षेत्र में शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि 90 वाहनों का चालान किया गया है। इसमें सड़क पर नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहन भी शामिल रहे। अभियान आगे भी जारी रहेगा।