फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Papa, my best papa...the audience shed tears after listening to the poem

Sultanpur News: पापा मेरे सबसे अच्छे पापा...कविता सुन श्रोताओं की छलके आंसू

Wed, 20 Nov 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Papa, my best papa...the audience shed tears after listening to the poem
गोष्ठी में कवियों को सम्मानित किया गया
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। कस्बे के रामरती इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वावधान में श्यामचरितमानस के टीकाकार, शिक्षक और साहित्यकार स्मृति शेष राम बुझारत वर्मा की पुण्यतिथि पर कवि गोष्ठी हुई। इस मौके पर कवियों और साहित्यकारों ने रचनाओं से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. रामजीत ने किया। साहित्यकार सर्वेशकांत वर्मा ने ‘भेजा है तुम्हें अपनी श्रद्धा का सुमन..’ पंक्तियां पढ़कर अपने पूज्य पिता स्मृति शेष राम बुझारत वर्मा को श्रद्धांजलि दी। कवयित्री और प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव ने ‘पापा मेरे सबसे अच्छे पापा’ कविता पढ़कर सुनाया तो श्रोताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। चित्रकार और कवि सलिल धुरिया ने ‘याद बड़ी आवे हमें बाबूजी के बतिया’ कविता सुनाकर सबको भावुक कर दिया। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका और कवयित्री कांति सिंह ने ‘रउवा सब अइलैं’ पढ़कर खूब वाहवाही लूटी। कवयित्री नफीसा खातून, कवि बृजेंद्र मिश्र आदि ने भी अपनी कविता सुनाकर श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उत्कृष्ट साहित्यकारों और समाजसेवियों को राम बुझारत वर्मा प्रतिभा सम्मान से विभूषित किया गया। इस मौके पर आदर्श तिवारी, मोहम्मद फैजान, दीपक पाल, बृजेश कुमार गौड़, विनय श्रीवास्तव, नीरज शर्मा, सूरज विश्वास, सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed