फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Paddy bought dump found at purchasing center

क्रय केंद्र पर डंप मिला खरीदा गया धान

Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy bought dump found at purchasing center
सुल्तानपुर। कुड़वार धान क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदा गया धान बड़ी मात्रा में डंप पाया गया है। बुुधवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने विपणन निरीक्षक को धान जल्द से जल्द मिल को भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने किसानों से भी बात की।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने कुड़वार के धान क्रय केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने खरीद संबंधी व्यवस्था को देखा। क्रय केंद्र पर मिले किसानों से भी बात करके समस्या की जानकारी ली। इस दौरान क्रय केंद्र पर 167 किसानों से 8600 क्विंटल धान की खरीद पाई गई। डीएम ने डंप धान को जल्द से जल्द मिल पर भेजवाने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम व सीडीओ ने डोमनपुर स्थित गोआश्रय स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने ठंड में पशुओं के रहन-सहन की स्थिति देखी और प्रभारी को पशुओं को ठंड से बचाने का निर्देश दिया। डीएम ने आश्रय स्थल की बाउंड्रीवाल ऊंची कराने का भी निर्देश दिया है। इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जायजा लिया। डीएम ने छात्राओं से भोजन व रहन-सहन व शिक्षा की जानकारी ली। छात्राओं से बात करके शिक्षा की गुणवत्ता परखी। वार्डन को छात्राओं का ख्याल रखने व शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को कलेक्ट्रेट में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम ने लंबित संदर्भों के निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि निस्तारण संबंधी सूचना प्रत्येक अधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित सेल को उपलब्ध कराए। उन्होंने डिफॉल्टर संबंधी शिकायतों के निस्तारण पर ज्यादा जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पांडेय, प्रशासन बी प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed