{"_id":"6ab95fc1cb3038966106d114","slug":"paan-seller-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-highway-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165917-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से पान विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से पान विक्रेता की मौत
Sun, 27 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रियम पाठक (फाइल फोटो)। स्रोत-परिजन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अभियाकला के रामनगर चौराहे के पास शनिवार रात पैदल जा रहे बेलासदा निवासी पान विक्रेता प्रियम पाठक (32) की मौत हो गई। वह कामतागंज बाजार से घर जा रहे थे। प्रियम की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
बेलासदा निवासी प्रियम पाठक की घर में ही पान, व शीतलपेय की दुकान है। परिजनों के मुताबिक प्रियम घर से शनिवार 09:30 बजे सामान लेने के लिए कामतागंज बाजार निकले थे। वहां से वह पैदल ही घर की ओर जाने के लिए निकले थे। हाईवे पर अभियाकला के रामनगर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से प्रियम को सीएचसी भदैंया पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रियम पाठक के दो बेटे संजू (12) और रंजू (09) है। करीब एक साल पहले प्रियम के पिता धर्म नारायण पाठक की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। प्रियम की मौत से परिवार के लोग गमजदा हैं। (संवाद)