फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Overhead tank water supply in Kudwar town stalled

जलापूर्ति बाधित होने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Sat, 19 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Overhead tank water supply in Kudwar town stalled
सुल्तानपुर। कस्बे में स्थापित ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति ठप चल रही है। इससे स्थानीय लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। जल निगम के अधिकारी संसाधन की कमी बता कर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

कुड़वार कस्बे में पेयजल समूह योजना के तहत ओवरहेड टैंक की स्थापना की गई है। इस ओवरहेड टैंक से कुड़वार कस्बा, पूरे दयाराम, पूरे हीरालाल, पूरे अयोध्या लाल, बचनपुर, हरखपुर सहित अन्य गांवों को पेयजल की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र के अनंत देव शुक्ला, विनोद सिंह, संजय, मानिक लाल, प्रेमचंद का कहना है कि पेयजल की आपूर्ति बंद होने से परेशानी हो रही है। अवर अभियंता जल निगम आमिर खान ने बताया कि सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर पाइप लाइन टूट जाने से पेयजल की आपूर्ति बंद है। जल्द ही मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed