{"_id":"5da2081b8ebc3e93ce4fba61","slug":"overbridge-sultanpur-news-lko486509261","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बनेगा एक ओवर ब्रिज, एक अंडरपास और दो सब-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बनेगा एक ओवर ब्रिज, एक अंडरपास और दो सब-वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर तहसील क्षेत्र में चार रेलवे क्रासिंग को बंद कर उनके स्थान पर एक ओवरब्रिज, एक अंडरपास और दो सबे-वे का निर्माण होगा।
तहसील व जिला प्रशासन ने इन चार रेलवे क्रासिंग को बंद करने और ओवरब्रिज, अंडरपास और सब-वे निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है।
जल्द ही विभाग की ओर से निर्माण की कवायद शुरू हो जाएगी। इसके बनने से एक लाख से ज्यादा लोगों को सहूलियत मिलेगी।
रेलवे की ओर से लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिसके चलते रेल खंड पर बनी रेलवे क्रॉसिंग पर अब लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे निजात दिलाने के लिए स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पहल की थी। उनके प्रयास से लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर तहसील क्षेत्र में पड़ने वाली चार रेलवे क्रॉसिंग बंद करके एक ओवरब्रिज, एक अंडरपास और दो सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण होगा।
इस क्रम में उत्तर रेलवे के उपमुख्य अभियंता/निर्माण-5 ने जिला प्रशासन से अमेठी तहसील के अंतर्गत आने वाले समपार संख्या एलसी 95 सहजीपुर हॉल्ट के समीप रेलवे फाटक, एलसी 96 ठेंगहा रेलवे फाटक, एलसी 97 मिसरौली स्टेशन के समीप रेलवे फाटक, एलसी 99 सरायकांधा रेलवे फाटक को बंद करने और उसके स्थान पर आरओबी/आरयूबी/ सब-वे निर्माण के लिए सहमति पत्र मांगा था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए मानकों की जांच के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर लखनऊ-वाराणसी वाया प्रतापगढ़ रेलखंड पर तहसील स्थित प्रस्तावित समपारों का उत्तर रेलवे निर्माण लखनऊ के सहायक अधिशाषी अभियंता राजकिशोर ने नायब तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्र के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था।
उसके बाद उपजिलाधिकारी रामशंकर, नायब तहसीलदार और रेलवे निर्माण लखनऊ के सहायक अधिशाषी अभियंता की संयुक्त रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र रेलवे को भेज दिया गया है।
रेल विभाग की ओर से प्रस्तावित रेलवे फाटकों पर वहां के ट्रैफिक के मुताबिक उपरिगामी/अधोगामी पुलों का निर्माण किया जाएगा।
तहसील क्षेत्र में आने वाले समपार संख्या एलसी 95 सहजीपुर हॉल्ट के समीप रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज, एलसी 96 ठेंगहा रेलवे फाटक पर रेलवे अंडरपास, एलसी 97 मिसरौली स्टेशन के समीप रेलवे फाटक व एलसी 99 सरायकांधा रेलवे फाटक पर सीमित ऊंचाई का सब-वे बनेगा।
रेलवे समपारों पर उपरिगामी/अधोगामी पुलों के निर्माण के बाद रेल और सड़क यातायात को सहूलियत मिलेगी। जहां रेलवे समपारों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर रोकथाम तथा रेलवे का सुरक्षित एवं सुगम संचालन होगा, वहीं इन समपारों से आने जाने वाली एक लाख से अधिक की जनता को समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि चारों समपारों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र विभाग को भेज दिया गया है।