{"_id":"64bc1c1046f0b70fea0833c5","slug":"outrage-over-manipur-violence-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-772-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मणिपुर हिंसा को लेकर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मणिपुर हिंसा को लेकर आक्रोश
Sat, 22 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हुई हिंसा व जिले की कई समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए।
शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कमेटी कार्यालय से संगठन के पदाधिकारी जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं के वायरल हुए वीडियो ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है इस घटना को लेकर मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च कर टांटियानगर स्थित गोमती नदी पुल की मरम्मत कराई गई थी। इस कार्य में धांधली की गई। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग जिला प्रशासन से की। ग्रामीण क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की। प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, पवन मिश्र नन्हें, सिराज, महेंद्र सिंह, प्रेम भारती, विनोद राना, दिनेश मिश्र, महेश मिश्र, राहुल मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।