फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Out-of-control vehicle runs over truck driver on highway.

Sultanpur News: हाईवे पर बेकाबू वाहन ने ट्रक के चालक को रौंदा

Fri, 07 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control vehicle runs over truck driver on highway.
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंभुआ के बेदूपारा के पास घटनास्थल पर खड़ा ट्रक। स्रोत- ग्रामीण
लंभुआ। लखनऊ- वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ने दूसरे ट्रक के चालक को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद दूसरी ट्रक का चालक घटनास्थल से भाग निकला। मृतक ट्रक चालक की पहचान बाराबंकी जिले के मलौली निवासी राम बाबू (24) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के मसौली कोतवाली के मलौली निवासी राम बाबू ट्रक चालक अपने गांव के दीपक कुमार खलासी के साथ शुक्रवार को लखनऊ से ट्रक पर आलू लोड करके वाराणसी जाने के लिए निकले थे। खलासी दीपक कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे बेदूपारा मोड़ के पास ट्रक खड़ा कर सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर दोनों नाश्ता करने लगे। तभी खलासी दीपक पानी लेने के लिए पास में ही पेट्रोल पंप चला गया।
विज्ञापन

इसी बीच राम बाबू ट्रक की दाहिनी ओर से केबिन में बैठने के लिए दरवाजा खोल रहे थे। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed