फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Our District Hospital may turn up to Medical College

अपना जिला अस्पताल बन सकता मेडिकल कॉलेज

Mon, 15 May 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 15 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Our District Hospital may turn up to Medical College
लोगों को उम्मीदें - फोटो : अमर उजाला

सूबे की योगी सरकार ने जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर 18 मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की है। सरकार की घोषणा के बाद जिलेवासियों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। यहां का जिला अस्पताल न केवल अपग्रेड के मानक पर खरा उतरा रहा है बल्कि भौगोलिक दशा भी उसके दावे को मजबूत कर रही है। अभी तक मेडिकल कॉलेज की सुविधा के लिए जिले को लोगों को लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी जाना पड़ता था।

विज्ञापन


जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने से सुल्तानपुर के साथ ही पूरी अमेठी और प्रतापगढ़, जौनपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद के सीमावर्ती गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में कुल 158 शैय्या व महिला अस्पताल में 80 शैय्या उपलब्ध हैं। मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग का मानक 200 शैय्या का होता है। इस मानक पर जिला अस्पताल पूरी तरह खरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले की कुल आबादी 22 लाख है, जबकि अमेठी की करीब 20 लाख है। पड़ोसी जिले प्रतापगढ़, जौनपुर, अंबेडकरनगर, फैजाबाद के तमाम गांव भी अपने जिला मुख्यालय की अपेक्षा सुल्तानपुर के करीब हैं। सुल्तानपुर जिले से लखनऊ-वाराणसी, इलाहाबाद-फैजाबाद और टांडा-बांदा समेत तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं जबकि लखनऊ-बलिया स्टेट हाईवे भी इसे पार करता हैै। अब तक जिले के लोगों को मेडिकल कॉलेज की सुविधा के लिए लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद जाना पड़ता है। 


सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने से आस-पास के कई जिलों के लोगों को फायदा मिलेगा। मौजूदा समय में जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की जमीन मिलाकर करीब 10 एकड़ है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर एस. राजलिंगम से मिलकर 10 किलोमीटर की परिधि में मेडिकल कॉलेज खुलवाने के लिए 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी से भी मांग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed