{"_id":"693efad210212fb5ea05f856","slug":"orthopedic-surgeon-of-kurebhar-chc-dies-of-heart-attack-sultanpur-news-c-13-1-lko1022-1516674-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कूरेभार सीएचसी के ऑर्थोपेडिक सर्जन की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कूरेभार सीएचसी के ऑर्थोपेडिक सर्जन की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
डॉ. सुरेंद्र वर्मा।
- फोटो : डॉ. सुरेंद्र वर्मा।
सुल्तानपुर। कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा (40) रविवार की पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे शहर के सिरवारानगर स्थित आवास पर अचानक जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की गई है।
अंबेडकरनगर के रामपुर सकरवारी निवासी डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा की वर्ष 2014 में जिले में तैनाती हुई थी। वह गत आठ महीने से कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑर्थोपेडिक सर्जन के पद पर तैनात थे और शहर के सिरवारानगर में पत्नी के साथ किराये के मकान में रहते थे। पूर्वाह्न 11:30 बजे वे तैयार होकर कहीं निकल रहे थे। इसी बीच घर के कमरे में ही अचानक गश खाकर गिर पड़े। पत्नी पड़ोसियों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचीं। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लिखापढ़ी के बाद चिकित्सकों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देरशाम को सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की गई है। परिजन देरशाम चिकित्सक का शव लेकर अंबेडकरनगर रवाना हो गए।