{"_id":"6470f61ec988bf364a09aa26","slug":"order-to-investigate-disturbances-in-pms-residence-sultanpur-news-c-13-1-257374-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पीएम आवास में गड़बड़ी की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पीएम आवास में गड़बड़ी की जांच के आदेश
Fri, 26 May 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 26 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
भदैंया। विकास खंड की गौरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम जन चौपाल का आयोजन नोडल अधिकारी व एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया। चौपाल में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह के सामने ग्राम पंचायत अधिकारी संगीता सरोज ने गांव के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अब तक हुए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
गौरा की मालती देवी व ममता ने आवास सूची में नाम होने पर भी आवास न मिलने की शिकायत की। इस पर बीडीओ ने जांच करने को कहा। हरीपुर बनवा में बनाए जा रहे सरोवर व खडंजा में पीली ईंट के प्रयोग की शिकायत की गई। सार्वजनिक शौचालय में ताला बंद होने की शिकायत भी ग्रामीणों ने दर्ज कराई।
खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि ऋण योजना, सामूहिक बीमा योजना, आजीविका मिशन, बाल विकास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी के गुणों से युक्त फोर्टीफाइड चावल वितरित किया जा रहा है, इसके प्रयोग से बच्चों और महिलाओं को एनीमिया की बीमारी से बचाव में मदद मिलती है।
इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रधान धर्मराज वर्मा, पूर्व प्रधान रणंजय सिंह, पंचायत सहायक शालू पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम पांडेय, पुष्प लता, सुरेश कुमार, केशराम, समूह की सुमन वर्मा, शिव बहादुर सिंह व सीताराम आदि मौजूद रहे।