फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Order to file case on hospital operator

अस्पताल संचालक पर केस दर्ज करने का आदेश

Tue, 16 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Order to file case on hospital operator
गौरीगंज। अस्पताल संचालक की लापरवाही से हुई गर्भवती की मौत के बाद करीब दो माह से डीएम व एसपी कार्यालय का चक्कर लगा रहे पीड़ित को आखिरकार मंगलवार को न्याय मिल ही गया। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मुंशीगंज के गांव जूठीपुर निवासी शिवाकांत मिश्र ने पिछले 29 अप्रैल को अपनी पत्नी पद्मा को प्रसव पीड़ा होने पर शहर स्थित यश हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

चिकित्सक ने उसी रात ऑपरेशन कर प्रसव भी कराया। चिकित्सकों की लापरवाही से दो दिन बाद पद्मा की हालत बिगडने लगी तो उसे रेफर कर दिया गया। पीड़ित उसे लेकर लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल गया, जहां इलाज के दौरान दस मई को पद्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद परिवारीजनों ने अस्पताल व कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पद्मा के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की मांग की थी।
तत्कालीन डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र के आदेश पर सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने टीम गठित कर जांच कराई तो अस्पताल की बड़े पैमाने पर लापरवाही उजागर हुई।
सीएमओ ने लापरवाही मिलने पर अस्पताल का लाइसेंस तत्काल निरस्त करते हुए केस दर्ज कराने की संस्तुति सहित रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। करीब दो माह से पीड़ित डीएम व एसपी कार्यालय का चक्कर लगा रहा था लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।

मंगलवार को पीड़ित कलेक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस पहुंचा और नवागत डीएम प्रशांत शर्मा के समक्ष पेश होकर अपनी पीड़ा सुनाई।
डीएम ने दिवस में मौजूद सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव से प्रकरण के बारे में पूछा तो उन्होंने अस्पताल की ओर से लापरवाही बरते जाने की बात कहते हुए रिपोर्ट करीब दो माह पहले भेजने की बात कही। डीएम ने पुलिस को सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed