फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Or the institution in the form of Goddess Sarvbhuteshu Lakshmi...

Sultanpur News: या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता...

Thu, 02 Oct 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Or the institution in the form of Goddess Sarvbhuteshu Lakshmi...
सेमरौता के रामगंज चौराहे के पूजा पंडाल में दुर्गा प्रतिमा की आरती उतारते श्रद्धालु।-संवाद
अमेठी सिटी। महानवमी पर देवी पूजा पंडालों में या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र की गूंज रही। शहर के सगरा तिराहा, ककवा रोड, धम्मौर रोड, कोतवाली परिसर, पुलिस लाइन, किठावर, मुंशीगंज, अंतू और दुर्गापुर रोड पर सजे पंडालों में सुबह से देर शाम तक मां के जयकारों के बीच पूजन-अर्चन चलता रहा। पंडालों में दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



ग्रामीण अंचल के देवीपाटन, खेरौना, रायपुर फुलवारी, श्रवणपुर, हरदेवनगर, बारामासी बाजार, गोसाईगंज, भेंटुआ, भादर, संग्रामपुर और महाराजपुर बाजार में प्रतिमाओं का भव्य शृंगार कर पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। जगदीशपुर के भेल उपनगरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण,रोड नंबर एक, महुवा बोझ,इंडोरामा टाउन शिप पूजा पंडाल में पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना के हाजीगंज गांव स्थित मां दुर्गा पंडाल, शाहगढ़ के दीवान का पुरवा स्थित श्री नवदुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पूजन किया गया। भादर के रामगंज, दुर्गापुर, त्रिसुंडी, छीड़ा, पीपरपुर, सिंगठी सहित बाजारों, कस्बों, गांवों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा की। सिंहपुर इन्हौंना, अहोरवा भवानी, राजाफत्तेपुर, फूला, टिकरी, सातनपुरवा, जैतपुर, कुकहा रामपुर सहित तमाम गांवों में श्रद्धालु पूजा, आरती करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed