{"_id":"37d259f11f947f58c90ed045e19029b9","slug":"opd-stopped-for-two-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में दो घंटे ठप रही ओपीडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में दो घंटे ठप रही ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके सिंह की हत्या का खुलासा नहीं होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रतापगढ़ पुलिस के लचर रवैए और हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज जिले मेें तैनात चिकित्सकों ने मंगलवार को सुबह आठ से 10 बजे तक ओपीडी का बहिष्कार किया। ओपीडी नहीं चलने से सैकड़ों मरीजों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
अमेठी सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके सिंह को बीते 11 दिसंबर को प्रतापगढ़ की चिलबिला रेलवे क्रॉसिंग के पास गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल चिकित्सक ने इलाज के दौरान 19 दिसंबर को गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से ही चिकित्सकों के अलावा जिले में तैनात स्वास्थ्य कर्मी हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी मांग को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर प्रतिदिन दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया था। मंगलवार को असैदापुर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय के अलावा जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी में सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ओपीडी नहीं चली। ओपीडी नहीं चलने से अस्पताल पहुंचे मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अकेले संयुक्त जिला चिकित्सालय में करीब 50 मरीज दो घंटे इंतजार करने के बाद अपना इलाज करवा सके। चिकित्सकों ने कहा कि जब तक डॉ. पीके सिंह के हत्या आरोपी पकड़े नहीं जाते, लगातार दो घंटे ओपीडी का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन