फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   opd services started in hospitals

ओपीडी में इलाज से मरीजों को मिली राहत

Fri, 04 Jun 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
opd services started in hospitals
सुल्तानपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से परेशान मरीजों को शुक्रवार को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और 14 सीएचसी पर 50 फीसदी स्टाफ के साथ शुक्रवार को चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। उपचार मिलने से मरीजों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकों ने भी ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को प्रोटोकाल के तहत देखा।
विज्ञापन

हालांकि ओपीडी के पहले दिन स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम मरीज ही पहुंचे। जिला अस्पताल में शुक्रवार को आठ सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में डॉ. एएन गुप्ता, डॉ. पंकज पांडेय व अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने ओपीडी में लोगों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
उपचार मिलने से मरीजों को राहत
सुल्तानपुर। भाईं सराय से शुक्रवार को जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने पहुंची रघुराजी ने कहा कि उसके पेट में दर्द है। ओपीडी में चिकित्सक ने उन्हें देखा और दवाएं लिखीं। दवा अस्पताल से मिली है।
भदैंया बसंतपुर निवासी राजदेव सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें पेशाब में तकलीफ थी। ओपीडी शुरू होने से अब वे ठीक से अपना इलाज करा सकते हैं।
सीएचसी में भी चिकित्सकों ने देखे 70 मरीज
जिले के सीएचसी में ओपीडी शुरू होने से मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में शुक्रवार को मरीजों की तादाद कम रही। दिव्यांग फूल कुमार दुबे ने ओपीडी चालू होने पर अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज कराया।
आरती, प्रेमलता, स्नेह, राम बाली ओपीडी खुलने से खुश दिखे। डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि यहां औसतन चार सौ से ज्यादा मरीज देखे जाते रहे हैं। पहले दिन कम मरीज आए। कादीपुर सीएचसी में ओपीडी खुलने पर 64 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
दोस्तपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने कोविड-19 की जांच कराकर 40 मरीजों को देखा। क्षेत्र के बखरा जलालपुर निवासी शिवपूजन अपनी पत्नी अमृता को दिखाने पहुंचे थे। ओपीडी के पहले दिन मरीजों की संख्या कम रही।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर में पहले दिन चिकित्सक डॉ. जेपी वर्मा समेत कई चिकित्सकों ने ओपीडी में बैठकर 27 मरीजों को देखा। इस दौरान मरीजों को मास्क पहनने पर ही ओपीडी में एंट्री दी गई।

लंभुआ सीएचसी पर ओपीडी में चिकित्सक डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. रामकरन वर्मा ने ओपीडी में 103 मरीजों को देखा और उन्हें दवाएं दी। ओपीडी में दिखाने पहुंचे ज्यादातर मरीज बुखार और सर्दी से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed