फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   OPD opened after the holiday, crowd of patients gathered

Sultanpur News: छुट्टी के बाद खुली ओपीडी, उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
OPD opened after the holiday, crowd of patients gathered
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में खड़े मरीज व तीमारदार। - फोटो : रायबरेली में सुलतानपुर रोड ​स्थित आईटीआई फैक्ट्री का मुख्य गेट।
सुल्तानपुर। छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सोमवार को खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को 2230 मरीजों ने पंजीयन कराया। हालात ये रहे कि परचा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में मरीजों को दो से तीन घंटे का समय लगा। इससे मरीजों व तीमारदारों को समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

फिजिशियन, हड्डी रोग और जनरल सर्जरी विभाग की ओपीडी के बाहर लंबी कतार लगी रही। मौसम बदलने के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज अधिक पहुंचे। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बरामदों की सीढ़ियों और जमीन पर बैठने को मजबूर हुए। दवा वितरण काउंटर पर महिला, पुरुष और बुजुर्गों के लिए अलग काउंटर होने के बावजूद लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

सप्ताह में केवल दो दिन अल्ट्रासाउंड होने से मरीजों को जांच कराने में दिक्कत हुई। इलाज कराने आई रामरती ने बताया कि सांस की बीमारी है। सुबह 10 बजे से लाइन लगाते हुए एक बजे दवा मिली। पुरानी चोट का इलाज कराने आए राम फेर ने बताया कि भीड़ अधिक होने से पर्चा बनवाने व डॉक्टर को दिखाने में दो घंटे से अधिक का समय लगा।सीएमएस डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने से कभी-कभी अव्यवस्था हो जाती है, मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed