{"_id":"62aa28be833f0627fa344945","slug":"only-7-43-percent-wheat-procurement-done-in-75-days-sultanpur-news-lko635363138","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 दिन में हुई महज 7.43 फीसदी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 दिन में हुई महज 7.43 फीसदी गेहूं खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में 75 दिनों में महज 7.43 फीसदी ही गेहूं खरीद हो पाई है। मंगलवार तक 1,268 किसानों से 4,237.07 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। गेहूं खरीद की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई। निर्धारित 57,000 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं दिखाई पड़ रहा है। उधर, शासन के निर्देश पर गेहूं खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों के गेहूं की खरीद करने के लिए पहले 44 क्रय केंद्र बनाए गए थे। बाद में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 70 कर दी गई थी। इनमें से 68 केंद्रों पर ही खरीद हुई है। पहली अप्रैल से खरीद शुरू हुई थी। खरीद के लिए 15 जून आखिरी तिथि निर्धारित की गई थी। शासन ने सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से 57,000 एमटी गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2,015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था।
गेहूं का सरकारी मूल्य बढ़ने पर व्यापारियों ने भी रेट बढ़ा दिया है। व्यापारी किसानों से 19 रुपये से लेकर साढ़े 19 सौ रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं खरीद रहे हैं। सरकारी और व्यापारियों के रेट में ज्यादा अंतर न होने से किसानों ने अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर देने के बजाय व्यापारियों को दे दिया है। इसी वजह से सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद में तेजी नहीं आ पाई।
विज्ञापन
खरीद बढ़ाने के लिए शासन ने पिछले दिनों मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं खरीद शुरू कराई थी। इसमें व्यवस्था की गई थी कि जिस गांव में एक ट्रक गेहूं बिकने की संभावना होगी, वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से पंचायत भवन या उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर गेहूं की तौल कराई जाएगी। मोबाइल क्रय केंद्र खोले जाने के बाद भी खरीद में ज्यादा तेजी नहीं आई।
मंगलवार तक 1,268 किसानों से 4,237.07 क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया है। यह निर्धारित लक्ष्य का महज 7.43 फीसदी है। गेहूं खरीद के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि बुधवार को बीत गई। आखिरी दिन हुई खरीद का ब्योरा खरीद एजेंसियों से जुटाने में नोडल एजेंसी लगी हुई है। फिलहाल, गेहूं खरीद का निर्धारित लक्ष्य 57,000 एमटी का पूरा होना संभव दिखाई नहीं पड़ रहा है। उधर, शासन के निर्देश पर खरीद की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है।
किसानों के गेहूं की खरीद करने की जिम्मेदारी इस बार तीन एजेंसियों विपणन विभाग, पीसीएफ व भारतीय खाद्य निगम पर है। विपणन विभाग के 19, पीसीएफ के 48 और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर खरीद चल रही है।
जिले में 68 क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं की खरीद हुई है। बुधवार को आखिरी दिन हुई खरीद का ब्योरा संबंधित एजेंसियों से मांगा गया है। खरीद की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाने का आदेश बुधवार को प्रदेश के अपर आयुक्त (विपणन) अरुण कुमार सिंह ने जारी कर दिया है।
-विनीता मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी