{"_id":"60a7f12a8ebc3e34e260738b","slug":"online-education-sufferinh-due-to-minimum-resources-sultanpur-news-lko579006442","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधनों के अभाव में प्रभावी नहीं ऑनलाइन शिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधनों के अभाव में प्रभावी नहीं ऑनलाइन शिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास संचालित करने का निर्देश शासन ने दिया है। संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन क्लास का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला दूरदर्शन पर प्रसारित होती है।
कोविड-19 महामारी के वर्तमान प्रसार के दृष्टिगत विद्यालय बंद हैं। शासन ने बेसिक स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के ऑनलाइन क्लास का संचालन कराए जाने का निर्देश दिया है। इन स्कूलों में अध्ययनरत अधिकांश बच्चे गरीब तबके से जुड़े हुए हैं, जिनके पास न एंड्रॉयड फोन है और न ही टेलीविजन की सुविधा।
ऐसे में ऑनलाइन क्लास कितना प्रभावी होगी, यह बड़ा सवाल है। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया जारी रखने के लिए गत वर्ष से ‘मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला’ संचालित की गई है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों की मदद से मनोरंजक शैक्षणिक सामग्री बच्चों के साथ साझा की जाती है। दूरदर्शन के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। प्रत्येक दिन सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक कक्षा तीन, चार, पांच, छह, सात व आठ में प्रसारित की जाने वाली सामग्री का कार्यक्रम संलग्न करके शिक्षकों को भेजा गया है।
ग्रुप में जोड़े जाएंगे अभिभावकों के नंबर
अभिभावकों के साथ बने व्हाट्स एप ग्रुप में प्रतिदिन सामग्री भेजी जाएगी। जिन अभिभावकों के फोन नंबर उपलब्ध होंगे, उन्हें फोन करके यह सामग्री देखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस कार्य में ग्राम प्रधानों की भी मदद ली जाएगी।
- दीवान सिंह यादव, बीएसए।