फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   online classes

ऑनलाइन पढ़ाई ने लगाई बच्चों को मोबाइल की लत

Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
online classes
सुल्तानपुर। कोरोना काल में अधिकांश विद्यालयों में ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कराई गई। इसके लिए अभिभावकों ने बच्चों को मोबाइल की सुविधा उपलब्ध कराई। यही सुविधा अब गले की फांस बनती जा रही है। ऑनलाइन पढ़ाई करते-करते बच्चों में मोबाइल की लत लग गई है। पढ़ाई से ज्यादा गेम खेलने और कार्टून देखने में रुचि लेने लगे हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लगभग दो साल से पढ़ाई अस्त-व्यस्त हो गई है। कहने को तो बच्चों को ऑनलाइन मोड में शिक्षा दी गई लेकिन उससे न बच्चे ठीक से पढ़ पाए और न ही अच्छे से सीख पाए। ऑनलाइन पढ़ाई का अब दूसरा असर दिखने लगा है। बच्चों को मोबाइल की लत लग गई है। पढ़ाई से ज्यादा बच्चे मोबाइल में गेम खेलने और कार्टून देखने में रुचि ले रहे हैं। यह हाल सिर्फ छोटे बच्चों का ही नहीं है। स्नातक व प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी भी मोबाइल के लती हो गए हैं। अब अभिभावकों को अपने पाल्यों की चिंता होने लगी है। मोबाइल को हाथ लगाने से मना करने लगे हैं। इसके बाद भी अभिभावकों की अनुपस्थिति में विद्यार्थी मोबाइल नहीं छोड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

सिर्फ ऑनलाइन कार्य के लिए ही दें मोबाइल
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य आनंदन सेबेस्टियन कहते हैं कि ऑनलाइन मोड में पढ़ाई से बच्चों में मोबाइल की लत लगना स्वाभाविक है। इस पर अभिभावकों को ध्यान देना होगा। जब ऑनलाइन पढ़ाई का कार्य हो, या अध्ययन में मोबाइल की सहायता लेनी हो, तभी अभिभावक बच्चों को मोबाइल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रही आंखों की समस्या
मोबाइल के ज्यादा प्रयोग से छोटे बच्चों में भी आंख कमजोर होने की समस्या बढ़ रही है। दरियापुर स्थित चश्माघर के सचिन चोपड़ा बताते हैं कि पहले की तुलना में अब अधिक संख्या में छोटे बच्चों के लिए नजर का चश्मा बनवाने के लिए लोग आते हैं। मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों की आंख कमजोर हो गई है। ऑनलाइन पढ़ाई अब बच्चों के लिए घातक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed