फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Onion again crosses hundreds, potatoes also cost 25 rupees

प्याज काबू में नहीं आया, आलू ने भी रुलाया

Sun, 22 Dec 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Onion again crosses hundreds, potatoes also cost 25 rupees
सुल्तानपुर। आवक में कमी होने से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। 18 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकने वाला आलू 25 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

वहीं 70 से 80 रुपये में बेचा जाने वाला प्याज अब 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने लगा है। साथ ही हरी सब्जियों के दाम में भी भारी उछाल आया है। इससे गृहणियों का रसोई बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश से सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश से सब्जी की आवक काफी कम हो गई है। इस वजह सेे सब्जियों के रेट मंडियों में लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान छूते भावों के चलते सब्जियों के दामों ने बजट बिगाड़ दिया है। महंगी हुई सब्जियों के दाम बारिश के चलते और भी बढ़ गए हैं। जो सब्जियां आज से 15 दिन पहले कुछ मुनासिब दामों में मिल रही थीं। अब उन सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
जो प्याज 70 से 80 रुपये किलो थी, अब पूरे 100 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेची जा रही है। शहर से सटे अमहट स्थित सब्जी मंडी में आलू-प्याज के आढ़ती पर काम करने वाले विपिन कुमार तिवारी ने बताया कि प्याज की आपूर्ति महाराष्ट्र से होती है।
महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से प्याज के दाम में भारी उछाल आया है। वहीं आलू की आवक कन्नौज, आगरा, फर्रुखाबाद से होती है। स्थानीय आलू के बाजार में नहीं आने से इसके रेट में वृद्धि हुई है।

इस समय बाजार में फुटकर रेट में आलू 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। जिलेे में हरी सब्जियों की आवक काफी कम हो गई है। वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद से काफी मात्रा में हरी सब्जियों की आपूर्ति होती है।
इस वजह से इसके दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के रेट में भारी वृद्धि होने से गृहणियों की रसोई का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed