{"_id":"570145c34f1c1b971cc81173","slug":"one-more-substation-in-diyra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरियापुर उपकेंद्र पर बनेगा एक और फीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरियापुर उपकेंद्र पर बनेगा एक और फीडर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दरियापुर उपकेंद्र पर एक नया फीडर बनाया जाएगा। उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर को लोडमुक्त करने के लिए नया फीडर बनाकर उसकी सप्लाई बांटी जाएगी। एक और फीडर बनाने के लिए शनिवार से वितरण खंड ने कार्य शुरू कर दिया है। कार्य को देेखते हुए तीन नंबर फीडर से जुड़े आधा दर्जन मोहल्लों में दिन में लगातार तीन दिन तक पांच घंटे सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
शहर के दरियापुर उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर को लोडमुक्त करने का कार्य शुरू हो गया है। तीन नंबर फीडर पर अधिक लोड को देखते हुए वितरण खंड ने एक नया फीडर बनाने का निर्णय लिया है। नया फीडर बनने के बाद तीन नंबर फीडर के लोड के आधे भार को नए फीडर पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। वितरण खंड के मुताबिक नया फीडर बनने से तीन नंबर फीडर लोडमुक्त हो जाएगा। शनिवार से वितरण खंड ने नया फीडर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कार्य के दौरान उपकेंद्र के तीन नंबर फीडर से जुड़े शास्त्रीनगर, राहुल चौराहा, प्यारेपट्टी समेत आधा दर्जन मोहल्लों में सुबह आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया गया है। वितरण खंड एसडीओ पीयूष सिंह ने बताया कि फीडर बनाने का कार्य बुधवार तक चलेगा। इस दौरान अभी तीन दिन सुबह आठ से दोपहर बाद एक बजे तक तीन नंबर फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। बताया कि इसकी भरपाई रोस्टर के दौरान की जाएगी।
विज्ञापन
एक और फीडर बनने से दरियापुर उपकेंद्र पर फीडरों की संख्या छह हो जाएगी। अभी तक इस उपकेंद्र पर पांच फीडर कार्य कर रहे थे।