फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One lakh people living in darkness for 12 hours

12 घंटे तक अंधेरे में रही एक लाख आबादी

Sun, 07 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
One lakh people living in darkness for 12 hours
गौरीगंज। गौरीगंज के असैदापुर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से जिला मुख्यालय (नगरीय क्षेत्र) की विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब 10 बजे गौरीगंज स्थित पांडेयपुर के समीप हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर खराब हो जाने से उपकेंद की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
आपूर्ति ठप होने पर उपकेंद्र से संचालित तीन फीडर की करीब एक लाख आबादी भीषण उमस भरी गर्मी में पूरी रात परेशान रहीं। लोगों को मजबूरन रतजगा करना पड़ा। रविवार सुबह करीब 10 बजे इंसुलेटर बदलने के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी।
गौरीगंज तहसील के नगरीय क्षेत्र असैदापुर स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर सरायभागमानी स्थित 132 केवी गौरीगंज से आपूर्ति की जाती है।
शनिवार देर रात करीब 10 बजे पांडेयपुर के पास हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर खराब होने से अचानक उपकेंद्र के तीन फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की ओर से रात में आपूर्ति सही करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने पर उपकेंद्र से संचालित सभी तीन फीडरों की करीब एक लाख आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। भीषण उमस भरी गर्मी व मच्छरों के प्रकोप से लोगों को रात जाग कर बितानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे इंसुलेटर बदलने के बाद उपकेंद की आपूर्ति बहाल की जा सकी। 12 घंटे तक आपूर्तिं बंद रहने से जहां लोगों को पड़ रही गर्मी से दो-चार होना पड़ा वहीं, विभागीय कर्मचारी पूरी रात विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में परेशान रहे।

इसके चलते करीब एक लाख आबादी परेशान रही। रविवार सुबह लाइट नहीं होने से लोगों को पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ी। कई लोगों को तो घर के बाहर व मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ा। आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed