फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   one found corona infected in dm office during public hearing

जनसुनवाई के दौरान डीएम ऑफिस में मिला कोरोना संक्रमित

Mon, 15 Mar 2021 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
one found corona infected in dm office during public hearing
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। एंटीजन टेस्ट में दो बार पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने पीड़ित को एल-2 अस्पताल में भर्ती किया है। डीएम दफ्तर को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

कूरेभार क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति पिछले दिनों मुंबई से गांव पहुंचा था। सोमवार को वह किसी समस्या लेकर वह जिलाधिकारी कार्यालय आया था। जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम की नामौजूदगी में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव जन सुनवाई कर रहे थे।
विज्ञापन

कोरोना काल से ही डीएम कार्यालय में फरियाद लेकर पहुंचने वालों का प्रतिदिन एंटीजन टेस्ट होता है। इसी क्रम में उसे एंटीजन टेस्ट के बाद कार्यालय में भेज दिया गया। जैसे ही व्य क्ति कार्यालय में दाखिल हुआ तो पता चला कि जिसकी जांच की गई है, वह कोरोना पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी भागकर दफ्तर में पहुंचे और फरियादी को वापस बाहर निकालकर दोबारा जांच की। दोबारा जांच में भी वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डीएम कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में इसकी सूचना सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी को दी गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को डीएम कार्यालय भेजकर पीड़ित को ट्रॉमा सेंटर अमहट के पास बनाए गए एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया। मरीज के एल-2 अस्पताल में जाने के बाद पूरे दफ्तर को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed