फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One died and 9 injured in Accident

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई जीप, 10 घायल

Thu, 06 Oct 2016 10:34 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 06 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
One died and 9 injured in Accident
एक को ट्रॉमा रेफर किया - फोटो : अमर उजाला

फैजाबाद में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कराकर जीप से घर लौट रहे लोग एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए। दुर्घटना में जीप के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को टेंपो पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 

विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करसा गांव निवासी दान बहादुर सिंह की पुत्री खुशबू (30) की शादी फैजाबाद जिले के कटरौली गांव निवासी अरुण सिंह के यहां तय है। बृहस्पतिवार को खुशबू की गोदभराई का कार्यक्रम था। परिवारीजन जीप से फैजाबाद गए थे। मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी देर शाम घर लौट रहे थे। रास्ते में कूरेभार थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव के पास अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली सामने आ गई जिससे जीप टकराकर हाईवे पर ही पलट गई। दुर्घटना में जीप के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार के बाद पहुंचे स्थानीय लोग इसकी सूचना पुलिस को देते हुए राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने जीप में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला और सभी को टेंपो पर लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में सूरज सिंह (28) पुत्र दान बहादुर सिंह, समीक्षा सिंह (29) पुत्री अरुण सिंह को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया जबकि दान बहादुर सिंह (60), कुलदीप सिंह (28) पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह, खुशबू सिंह (30) पुत्री दान बहादुर सिंह, इंदू सिंह पत्नी अरुण सिंह, प्रेमशीला पत्नी दर्शन सिंह, निशा सिंह पत्नी राहुल सिंह, कालिंदी सिंह पत्नी दान बहादुर सिंह, प्रिंस (4) का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed