फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One crore of jwellery sold on Akshay Tritiya

अक्षय तृतीया पर एक  करोड़ के आभूषणों की खरीद

Fri, 28 Apr 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 28 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
One crore of jwellery sold on Akshay Tritiya
जमकर खरीदा सोना - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीया के पर्व पर सोने की खरीद कर लोगों ने केवल रस्म निभाई। बीते वर्ष की तुलना में अक्षय तृतीया पर 50 लाख रुपये बाजार में मंदी दर्ज की गई है। शुक्रवार को तकरीबन एक करोड़ रुपये का सोने का कारोबार हुआ। इस बार ज्वैलरी के हल्के आइटमों की लोगों ने खास पसंद की है। ज्यादातर लोगों ने छोटे आभूषणों की खरीद में ही दिलचस्पी दिखाई।                   

विज्ञापन

अक्षय तृतीया वैदिक कैलेंडर के चार सर्वाधिक शुभ दिनों में एक मानी गई है। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों का प्रकाश एक साथ अपने चरम पर होता है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व शुक्रवार और शनिवार को मनाया जा रहा है। मान्यता है इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था।
विज्ञापन


इसलिए इसे स्वर्ण युग के आरंभ की तिथि भी माना गया है। अक्षय का अर्थ जिसका कभी क्षय न हो अर्थात जो कभी समाप्त न हो। यानि इस दिन खरीदा और धारण किया गया सोना व चांदी के आभूषण अखंड सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं। इसी मान्यता के साथ शुक्रवार को शहर के चौक व ठठेरी बाजार इलाके में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। अमूमन लोगों ने अंगूठी, झुमके, कील जैसे छोटे आइटम ही खरीदे। लोगों ने इस दिन पुराने गहनों की जगह नकदी देकर ही गहनों की खरीदारी की। अक्षय तृतीया पर्व पर लोगों ने शुभ के तौर पर सोने की खरीदारी की।                   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed