{"_id":"5eb8223a8ebc3e90525e0cc0","slug":"one-corona-patient-found-in-sultanpur-two-are-healthy-sultanpur-news-lko5210265115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, एक नया मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, एक नया मिला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना का एक नया मरीज मिला है। वह छह मई को ही गुजरात के अहमदाबाद से क्षेत्र के लोगों के साथ लौटा था। प्रशासन ने उसे शेल्टर होम में क्वारंटीन कराया था। साथ ही कोरोना के संक्रमण से दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
डीएम सी इंदुमती ने बताया कि बल्दीराय थाना क्षेत्र का पॉजिटिव मिले मरीज का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। लखनऊ से रविवार को आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
युवक के संक्रमित मिलने पर उसे कुड़वार के एल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया गया है। डीएम ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पॉजिटिव मरीज के गांव की एक किमी. एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कराने की कार्रवाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन
इधर, कोरोना के संक्रमण से दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं। डीएम ने बताया कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में पाए गए मरीज को लखनऊ व एक मदरसा शिक्षक को एल वन हॉस्पिटल कुड़वार में भर्ती कराया गया था। लखनऊ से आई रिपोर्ट में दोनों स्वस्थ पाए गए हैं। बताया कि अब जिले में सिर्फ दो मरीज बचे हैं।