{"_id":"5d39f9768ebc3e6caf0ce815","slug":"one-arrest-sultanpur-news-lko4728185171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने मंगलवार रात टिकरिया गांव में चोरी की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के पास से चोरी का सामान बरामद किया है।
गौरीगंज थाने के पूरे शिवदीन मजरे टिकरिया गांव में मंगलवार की रात शिव प्रसाद के घर में हुई चोरी की घटना का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार सुबह उपनिरीक्षक तरुण पाल व राम विभू शहर में चेकिंग पर निकले थे।
रेलवे स्टेशन चौराहे के पास खड़े एक संदिग्ध को देख पुलिस ने उसे बुलाया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उस दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अमेठी थाने के खजुरी गांव निवासी मोहम्मद वसीम के रूप में हुई।
विज्ञापन
युवक ने पूछताछ के दौरान पूरे शिवदीन टिकरिया गांव में शिव प्रसाद के घर चोरी की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर युवक के पास से पुलिस नेे चोरी की पायल समेत कई सामान बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शातिर को गिरफ्तार कर उसका चालान कोर्ट भेज दिया गया है।