फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   One and a half year old innocent died due to drowning in tub

Sultanpur News: टब में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Thu, 08 Feb 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old innocent died due to drowning in tub
चांदा (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र चांदा के प्रतापपुर कमैचा गांव में बुधवार शाम घर के सामने खेलते हुए डेढ़ वर्षीय मासूम पानी से भरे टब में डूब गया। आनन-फानन परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रतापपुर कमैचा गांव में बुधवार शाम रमेश यादव का डेढ़ साल का बेटा घर के सामने खेल रहा था। दरवाजे पर लगे नल पर टब में पानी भरा था। अचानक बच्चा टब में घुस गया। वह टब में भरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद बच्चे की खोजबीन शुरू हुई तो घरवालों ने देखा कि पानी से भरे टब में बच्चा अचेत पड़ा था।
विज्ञापन


आनन-फानन परिजन उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed