{"_id":"6937119daa7e898ef0051341","slug":"one-accused-arrested-in-encounter-another-escaped-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-145885-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा भाग निकला
Mon, 08 Dec 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात के अभियाकला के पास रविवार देर रात छात्र अमन यादव हत्याकांड का आरोपी दीपक यादव निवासी नरैनी मजरे सफीपुर, चांदा पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने घायल से घायल हो गया। आरोपी के दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगी। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उसका चचेरा भाई नरैनी मजरे सफीपुर निवासी पवन यादव पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा व मोबाइल मिला है।
रविवार देर रात करीब एक बजे कोतवाली देहात पुलिस को जानकारी मिली कि अभियाकला के रामनगर मोड़ के पास रोड के किनारे सुनसान स्थान पर गुमटी में दो बदमाश बैठे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर गुमटी से पीछे की तरफ झाड़ियों में भाग निकले। पुलिस ने रुकने को कहा, तो एक बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने भी बदमाशों पर गोली चलाई। गोली भागर रहे एक बदमाश के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम दीपक यादव निवासी सफीपुर नरैनी, चांदा बताया।
आरोपी ने बताया कि उसके साथ चचेरा भाई सफीपुर नरैनी निवासी पवन यादव था। आरोपी ने बताया कि उसके साथी अजय यादव, मयंक यादव, विजय यादव, अजय गुप्ता उर्फ गोलू, शिवम यादव, दुर्गेश यादव उर्फ कार्तिक, समर यादव उर्फ गोलू ने मिलकर अमन यादव निवासी साढ़ापुर, चांदा का अपहरण किया। बाद में उसकी हत्या कर दी थी। शव को कार से करौंदीकला के इब्राहिमपुर पुल के पास गोमती नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
मयंक यादव व शिवम यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। घायल दीपक का सीएचसी भदैंया ले जाया गया। वहां पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने आरोपी दीपक यादव से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान भागे बदमाश पवन यादव की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। घायल आरोपी को अस्पताल से कोर्ट ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।