फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   On the orders of DM, the dead body was removed from the grave after one and a half months.

Sultanpur News: डीएम के आदेश पर डेढ़ माह बाद कब्र से निकलवाया शव

Sun, 13 Aug 2023 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
On the orders of DM, the dead body was removed from the grave after one and a half months.
कुड़वार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चका बभनगवां गांव के एक किशोर की करीब डेढ़ माह पहले हैदराबाद में मौत हो गई थी। मृतक का शव उसके गांव में ही दफन कर दिया गया था। मृतक की मां की मांग पर डीएम ने शव का पीएम कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिया। रविवार को कब्र से खोदवाकर शव को बाहर निकलवाया गया। पंचायतनामा भरवाने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

चका बभनगवां निवासी सरफराज (17) अपने साथियों के साथ हैदराबाद में काम करता था। वहां उसकी 22 जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मौत के बाद उसका शव गांव में लाकर आनन-फानन दफन करवा दिया गया था। मृतक की मां सलमा बानो ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मृत्यु के कारणों का खुलासा करने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की थी। उसकी मांग पर डीएम ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमाॅर्टम कराने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर रविवार को नायब तहसीलदार कपिल आजाद और कुुड़वार थाने की पुलिस गांव पहुंची। गांव पहुंचकर टीम की मौजूदगी में कब्र की खोदाई कराई गई। मृतक का शव कब्र से निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed