फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   old man killed beaten by sticks in Sultanpur police investigating

Sultanpur News: लाठी डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Tue, 21 Oct 2025 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 07:33 PM IST
सार

सुल्तानपुर में लाठी डंडों से पीट पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
old man killed beaten by sticks in Sultanpur police investigating
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में मंगलवार को हमलावरों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन

 

घटना अखंडनगर थाना क्षेत्र के खानपुर पिलाई गांव की है। गांव निवासी उमाशंकर दुबे (70) की हत्या हुई है। पशु चराते समय हमलावरों ने हमला किया। घरवालों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मौत की पुष्टि की। घटना से आक्रोशित घरवालों और ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने में जुटी है।

विज्ञापन


घरवालों ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुशवाहा और सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वह आक्रोशित परिजनों को शांत कराने और स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं। सीओ विनय गौतम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed