{"_id":"65ea157de9189794ba065734","slug":"old-man-dies-due-to-collision-with-ambulance-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-110812-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एंबुलेंस की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एंबुलेंस की टक्कर से वृद्ध की मौत
Fri, 08 Mar 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक एंबुलेंस ने पैदल जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी राम सुमेर यादव (70) बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे गोसाईगंज कस्बे में पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच कादीपुर की ओर से आ रही बेकाबू एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राम सुुमेर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।