{"_id":"6817b1ebf7dc36f8250c834e","slug":"old-contract-of-tempo-taxi-parking-stand-canceledold-contract-of-tempo-taxi-parking-stand-canceled-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-132163-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टेंपो-टैक्सी पार्किंग स्टैंड का पुराना ठेका निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टेंपो-टैक्सी पार्किंग स्टैंड का पुराना ठेका निरस्त
Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में टेंपो-टैक्सी पार्किंग स्टैंड का पुराना ठेका निरस्त कर नगर पालिका ने नया आवंटित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक नए टेंडर को दूसरी बार प्रकाशित कराने पर अधिकतम बोली 49,500 रुपये की हुई। जिसके आधार पर यश कंस्ट्रक्शन फर्म को पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका दिया गया है।
बीते दिनों नगर पालिका में ई रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद नगर पालिका ने जांच समिति का गठन कर प्रकरण की जांच शुरू कराई। जांच में वसूली करने वाली फर्म दोषी पाई गई। जिसके बाद उसका ठेका निरस्त कर नगर पालिका ने संबंधित फर्म की जमानत राशि को जब्त कर लिया।
शनिवार को यश कंस्ट्रक्शन को टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा वाहन स्टैंड पार्किंग शुल्क की वसूली का ठेका 49,500 रुपये में दिया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि फर्म की ओर से वसूली का कार्य सोमवार से किया जाएगा। अनुबंध के मुताबिक, मौजूदा वसूली मूल्य से अधिक रेट पर यदि कोई फर्म आवेदन करेगी तो पुरानी निविदा स्वत: निरस्त मानी जाएगी।