फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Officers kept their distance from the Kshetra Panchayat meeting

Sultanpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक से अफसरों ने बनाई दूरी

Fri, 06 Mar 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officers kept their distance from the Kshetra Panchayat meeting
दोस्तपुर। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। जन प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही। बैठक में एडीओ पंचायत ने वित्तीय वर्ष 25-26 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त कुल बजट 6,25,55,229 रुपये में से 2,55,83,084 रुपये व्यय किए जा चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन के फेस टू के लक्ष्य 3,288 में से 394 कार्य शेष हैं। 77 ऑनलाइन आवेदन में से 25 का निस्तारण बाकी है। एडीओ आईएसबी नागेंद्र शुक्ल ने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी दी। क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने ग्राम विकास, कृषि और सहकारी समितियों में उर्वरकों की उपलब्धता व कीमतों पर चर्चा की।
विज्ञापन

सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक ही पहुंचना चाहिए। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामीण सचिवालय बम्हरौली, बसहां सहित तीन ग्राम पंचायतों में निर्माण न हो पाने पर चिंता जताई। उन्होंने प्रधानों से बाधाओं को दूर कर निर्माण शीघ्र शुरू कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ब्लाॅक प्रमुख व प्रतिनिधि प्रात्येश सिंह बंटी, खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी, चिकित्सक डॉ. इंद्रेश, अवर अभियंता दीप चंद्र चौधरी, एडीओ कोऑपरेटिव सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed