फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Officers and employees came out to protest against the privatization of Electricity Corporation

Sultanpur News: विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में उतरे अफसर व कर्मचारी

Sun, 08 Dec 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 08 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees came out to protest against the privatization of Electricity Corporation
विरोध करते कर्मी व अफसर
सुल्तानपुर। विद्युत के सभी निगमों के निजीकरण की चल रही कवायद के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उतर गई है। केंद्रीय संगठन के आह्वान पर शनिवार को समिति के सदस्यों ने मंडल कार्यालय परिसर में बैठक करके सांकेतिक विरोध जताया। निजीकरण की प्रक्रिया बंद नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

शहर के दरियापुर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में बैठक करके संयुक्त संघर्ष समिति ने विरोध जताया। समिति के अध्यक्ष अंजनी ने कहा कि विद्युत के सभी निगमों के निजीकरण से अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को बिजली काफी महंगी दर पर मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लंभुआ जगदीश पटेल, अधिशासी अभियंता प्रथम पवन कुमार ने कहा कि जब तक सरकार अपना कदम वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर कुमार विकल्प , डीएन प्रसाद, जियालाल, घनश्याम सिंह, नासिर जैदी, वशिष्ठ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed