{"_id":"68c480702b22c853da0048ce","slug":"offering-tarpan-in-memory-of-ancestors-brings-happiness-in-life-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-140665-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पितरों की स्मृति में तर्पण करने से जीवन में आती खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पितरों की स्मृति में तर्पण करने से जीवन में आती खुशहाली
Sat, 13 Sep 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के सीताकुंड स्थित गोमती नदी में नाव पर बैठकर पितरों का तर्पण करते लोग।
सुल्तानपुर। पितृपक्ष में लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण कर रहे हैं। सूर्य को साक्षी मानते हुए लोग सुबह के समय काला तिल और जल अर्पित करते हैं। शुक्रवार को शहर के सीताकुंड धाम पर दूर-दराज से आए लोगों ने विद्वान आचार्यों के जरिए पिंडदान कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शुक्रवार को गौरीगंज से सीताकुंड धाम पर आए मनोज कुमार द्विवेदी ने आचार्य अभय द्विवेदी व कई लोगों ने अपने पूर्वजों के नाम पर पिंडदान कराया। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से पितृपक्ष में यह अनुष्ठान कर रहे हैं। तर्पण करने से पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। परिवार में खुशहाली आती है। धनपतगंज के पिपरी साईंनाथपुर निवासी जगत नारायण तिवारी अपने पूर्वजों का श्राद्ध कराने सीताकुंड धाम पहुंचे।
यहां उन्होंने तीन आचार्यों पं. सीताराम मिश्र, शशिभूषण शुक्ल और बालमुकुंद शुक्ल के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पितरों का तर्पण किया। कहा कि पितरों की स्मृति में तर्पण करना जीवन का कर्तव्य है। हर साल पूर्वजों की तिथि पर ब्राह्मणों को भोज कराया जाता है। आचार्य डॉ. विद्याकांत शुक्ल कहते हैं कि पितृपक्ष का हर दिन खास होता है। लोग गंगा नदी के किनारे या फिर अपने घर पर ही जल अर्पित कर तर्पण करते हैं।
विज्ञापन
मान्यता है कि इस दौरान किया गया श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण पितरों की आत्मा को शांति दिलाने के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि लाता है। इन दिनों में प्रतिदिन पिंडदान, तर्पण और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आचार्य ने बताया कि 21 सितंबर को अमावस्या पर पितृ विसर्जन किया जाएगा। इस दिन लोग अपने पूर्वजों को विधि-विधान से विदाई देंगे।