फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nutritional manufacturing unit will soon operate in Kadipur

Sultanpur News: कादीपुर में जल्द संचालित होगी पुष्टाहार निर्माण इकाई

Thu, 13 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nutritional manufacturing unit will soon operate in Kadipur
पुष्टाहार निर्माण इकाई।
सुल्तानपुर। ब्लॉक क्षेत्र कादीपुर में पुष्टाहार निर्माण इकाई का संचालन जल्द शुरू होगा। मशीन की स्थापना का काम तकरीबन पूरा हो गया है। सिर्फ राशन समेत कुछ अन्य सामग्री मिलने का इंतजार है। संचालन शुरू होेते ही चार विकास खंडों के करीब 80 हजार लाभार्थियों को पुष्टाहार मिल सकेगा।
विज्ञापन



शासन ने बाल विकास विभाग के लाभार्थियों को कुपोषण की जद से बाहर निकालते हुए उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए पुष्टाहार देेेने का आदेश दिया है। इसके लिए जिले में पांच निर्माण इकाई स्थापित करने का आदेश दिया था। शासन के आदेश पर कादीपुर में चौथी पुष्टाहार निर्माण इकाई की स्थापना का काम तकरीबन पूरा हो गया है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से कादीपुर के मंगरावां में करीब एक लाख रुपये से मशीन की स्थापना करवा दी गई है। अब इसके संचालन की तैयारी चल रही है। इसके लिए राशन समेत अन्य सामान की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राशन मिलते ही पुष्टाहार बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पुष्टाहार बनने से कादीपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर व करौंदीकला के करीब 80 हजार लाभार्थियों को इसका वितरण किया जाएगा।



लंभुआ में एक मशीन लगाने की चल रही तैयारी
एनआरएलएम की ओर से इसके पहले धनपतगंज, दूबेपुर व जयसिंहपुर विकास खंड में मशीन की स्थापना करवाई गई है। इन ब्लॉकों में इकाई संचालित हाेने से सात विकास खंडों के लाभार्थियों को फायदा मिल रहा है। परियोजना के प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद लंभुुआ में इकाई लगाने की तैयारी है।



राशन मिलते ही होगा संचालन
कादीपुर में मशीन की स्थापना का काम तकरीबन पूरा हो गया है। राशन मिलते ही मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-जीतेंद्र कुमार मिश्र, उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed