{"_id":"600320648ebc3e33be252c44","slug":"numbering-of-toilets-started-in-70-gram-panchayats-sultanpur-news-lko5601971169","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई शौचालयों की नंबरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई शौचालयों की नंबरिंग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन चरणों में आवंटित शौचालयों के निर्माण की गड़बड़ी नंबरिंग कराकर पकड़ी जाएगी। इसके लिए 14 विकास खंडों के 70 ग्राम पंचायतों में शौचालयों की नंबरिंग का कार्य शनिवार से पंचायतराज विभाग ने शुरू करा दिया गया है। ब्लॉकों की टीमों की ओर से किए जा रहे नंबरिंग कार्य का डीपीआरओ ने निरीक्षण किया।
शनिवार को जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने पीपीकमैचा के रामगढ़, भदैंया के भदैंया व लंभुआ की एक ग्राम पंचायत में टीमों की ओर से किए जा रहे नंबरिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने टीम के सदस्यों को चरणवार आवंटित शौचालयों का लक्ष्य व एमआईएस सूची से मिलान करके प्रसाधनों का नंबर लिखने का निर्देश दिया।
जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में बनवाए गए प्रसाधनों की नंबरिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्मित शौचालयों का सही आंकड़ा नंबरिंग से पता चल सकेगा। निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।