फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   NSA imposed on mastermind and two others

Sultanpur News: मास्टर माइंड व अन्य दो पर लगा रासुका

Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
NSA imposed on mastermind and two others
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड के मुख्य आरोपी मास्टर माइंड विपिन सिंह, उसके साथी अजय यादव व दुर्गेश प्रताप सिंह के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। विपिन पर 36, अजय पर नौ व दुर्गेश पर चार मामले दर्ज हैं। तीनों से देश व समाज को खतरा बताते हुए एसपी ने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम के अनुमोदन पर आरोपियों पर रासुका लगाई गई है। डकैती के तीन अन्य आरोपियों पर पहले रासुका के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


शहर के चौक स्थित ठठेरी बाजार के आभूषण व्यवसायी भरतजी सोनी की दुकान से बदमाशों ने 28 अगस्त 2024 को करीब 1.37 करोड़ रुपये के आभूषण लूट लिए थे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक वारदात में मुख्य आरोपी विपिन सिंह निवासी भवानी नगर, मोहनलालगंज जिला अमेठी, दुर्गेश प्रताप सिंह निवासी डीह नया पुरवा निकट फायर स्टेशन, कोतवाली नगर रायबरेली व अजय यादव निवासी लारपुर, सिंगरामऊ, जिला जौनपुर सहित 12 लोग शामिल थे।
विज्ञापन


वारदात में शामिल आरोपी अरविंद यादव पर जून में रासुका की कार्रवाई की गई थी। पिछले दिनों दो अन्य आरोपी सचिन सिंह निवासी शहरी भीमी कोतवाली अमेठी जिला अमेठी व त्रिभुवन कोरी निवासी हरीपुर, थाना पीपरपुर, जिला अमेठी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डकैती कांड के मास्टर माइंड विपिन सिंह, दुर्गेश सिंह व अजय यादव को एसपी ने देश व समाज के लिए खतरा बताते हुए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। डीएम के अनुमोदन पर तीनों आरोपियों पर रासुका लग गई है।


एसपी ने बताया कि आरोपी विपिन सिंह इस समय रायबरेली जबकि अजय यादव व दुर्गेश प्रताप सिंह सुल्तानपुर जिला कारागार में निरुद्ध हैं। वहीं, तीन अन्य आरोपी अरविंद यादव, सचिन सिंह व त्रिभुवन कोरी अंबेडकरनगर जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article