फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now treatment will be done in the maternity wing, not the women's hospital.

Sultanpur News: महिला अस्पताल नहीं, अब मैटरनिटी विंग में होगा उपचार

Sat, 17 Aug 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Now treatment will be done in the maternity wing, not the women's hospital.
सुल्तानपुर। क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण के लिए महिला अस्पताल के इमरजेंसी और सी-ब्लॉक वार्ड की बिल्डिंग तोड़ी जाएगी। एक सप्ताह के भीतर दोनों वार्ड खाली किए जाने हैं। इसीलिए मरीजों को महिला अस्पताल से मैटरनिटी विंग (मातृ एवं शिशु कल्याण इकाई) में शिफ्ट किया जा रहा है। अब वहीं मरीजों का उपचार किया जाएगा। कार्यदायी फर्म को दो माह के भीतर भवन ध्वस्त कर मलबा हटाने की चेतावनी दी गई है। यदि समय से मलबा नहीं हटा तो फर्म को प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन



स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में महिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और सी-ब्लाॅक वार्ड को तोड़कर 33.24 करोड़ की लागत से 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जानी है। निर्माण में देरी न हो, इसके लिए शासन की ओर से पहली किस्त जारी की जा चुकी है। निर्माण के लिए पहले ही महिला अस्पताल के सी-ब्लाॅक में भर्ती रोगियों को मैटरनिटी विंग के दूसरे तल पर शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन


35 बेड वाले इमरजेंसी वार्ड को तीसरे और सी-ब्लाॅक में चल रहे एसएनसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) को विंग के चौथे तल पर ले जाने का कार्य चल रहा है। पांचवें तल पर सीएमएस का कार्यालय भी बनाया जा रहा है। इमरजेंसी की स्थिति को देखते हुए अभी महिला अस्पताल में 10 बेड सुरक्षित रखे गए हैं, जिसे सबसे आखिर में यहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





की जा रही मरम्मत

अभी मैटरनिटी विंग की मरम्मत का कार्य चल रहा है। अफसरों का कहना है कि विंग के भीतर का कार्य पूरा हो चुका है। बाहर जो काम चल रहा है, उसे जल्दी पूरा करा लिया जाएगा।





एक हफ्ते में खाली हो जाएंगे दोनों वार्ड
महिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. आरके यादव ने बताया कि मैटरनिटी विंग के अंदरूनी भागों की मरम्मत लगभग पूरी हो चुकी है। मरीजों और मेडिकल संसाधनों को शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। एक हफ्ते में दोनों वार्ड खाली कर बिल्डिंग ध्वस्तीकरण करने वाली फर्म को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed