फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now Ramnaresh Tripathi Auditorium will become modern and sound proof

Sultanpur News: अब आधुनिक व साउंड प्रूफ बनेगा रामनरेश त्रिपाठी सभागार

Wed, 24 Jul 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now Ramnaresh Tripathi Auditorium will become modern and sound proof
सुल्तानपुर। छायावादी युग के प्रसिद्ध कवि पंडित रामनरेश त्रिपाठी की स्मृति में बने पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार के दिन बहुरने वाले हैं। सीएम पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत सभागार के जीर्णोद्धार कार्य के लिए शासन ने 1.16 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया है। इससे सभागार परिसर का कायाकल्प किया जाएगा। पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर के एकमात्र सभागार की मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को इस निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन





प्रमुख रूप से कराए जाएंगे यह काम
सभागार के जीर्णोद्धार के दौरान छत के ऊपर वाटर प्रूफिंग एवं सीसी, फॉल्स सीलिंग, वाल पैलेनिंग एकाटिंग साउंड प्रूफिंग, एसी, नया साउंड सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, मंच के ऊपर और हॉल के बीच और साइड में कारपेट टाइल्स, रेस्ट रूम व टायलेट मेंटीनेंस, प्लंबरिंग, 14 एल्युमिनियम दरवाजे, मेन गेट के पास सीढ़ियों पर ग्रेनाइट, चारदीवारी की मरम्मत व पेंटिंग और कुर्सियों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन




आज होगा जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि सभागार के जीर्णोद्धार कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को सुबह 10 बजेे होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम, एसपी, सुुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed