फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now BLOs will be able to submit handwritten manuscripts till October 13.

Sultanpur News: अब 13 अक्तूबर तक हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा कर सकेंगे बीएलओ

Thu, 09 Oct 2025 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now BLOs will be able to submit handwritten manuscripts till October 13.
सुल्तानपुर। पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगाए गए बीएलओ को राज्य निर्वाचन आयोग ने एक मौका दिया है। 13 अक्तूबर तक हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा करने की अवधि मिलने पर बीएलओ अपने पिछड़े कार्य को भी पूरा कर सकेंगे। अभी तक सर्वे पूरा नहीं कर पाने बीएलओ अपना सर्वे भी पूरा कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि कई जिलों में हस्तलिखित पांडुलिपियां छह अक्तूबर तक संबंधित तहसीलों में नहीं जमा होने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तिथि बढ़ाकर 13 अक्तूबर तक कर दी है। इस दौरान बीएलओ को अपने क्षेत्रों की पांडुलिपियां जमा करनी होंगी।
विज्ञापन

कुछ बीएलओ अभी अपना सर्वे पूरा नहीं कर पाए हैं। आयोग से तिथि बढ़ने पर वह उसे भी पूरा कर सकेंगे। 13 अक्तूबर तक बीएलओ को अपनी तहसीलों में पांडुलिपियां जमा करनी होंगी। बीएलओ की हस्तलिखित पांडुलिपियां जमा होने के बाद कंप्यूटरीकृत पांडुलिपियां तैयार होंगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि आयोग ने हस्तलिखित पांडुलिपियों को जमा करने की तिथि बढ़ा 13 अक्तूबर कर दी है। पुनरीक्षण के अन्य कार्यक्रमों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed