फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Now Amethi Not in VIP category

बिजली आपूर्ति में अमेठी का वीआईपी दर्जा खत्म

Sun, 17 Sep 2017 10:06 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 17 Sep 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
Now Amethi Not in VIP category
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार ने तत्कालीन अखिलेश सरकार में राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के कस्बा अमेठी को विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में दिया गया वीआईपी दर्जा खत्म कर दिया है। शासन के आदेश पर पावर कॉर्पोरेशन ने अमेठी को मात्र 21 घंटे विद्युत आपूर्ति का नया रोस्टर जारी किया है। अमेठी शहर को बीते पांच वर्षों से 24 घंटे बिजली सप्लाई मिल रही थी। 

विज्ञापन



सूबे की तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार ने शुरुआती दौर में लिए गए निर्णय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के शहर रायबरेली और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के शहर अमेठी में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश दिया था। सरकार की ओर से जारी इस आदेश पर पूरे पांच वर्ष अमल भी हुआ। पांच सालों में अमेठी के लोगों को यह बता पाना मुश्किल होता था कि बिजली अंतिम बार कब गई थी।
विज्ञापन


सूबे की मौजूदा योगी सरकार ने अमेठी शहर की 25 हजार आबादी की इस खुशी को ग्रहण लगा दिया है। शासन के निर्देश पर पावर कॉर्पोरेशन की ओर से जारी नए रोस्टर में अमेठी व जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज शहर को दो शिफ्टों में कुल 21 घंटे आपूर्ति का आदेश दिया गया है। दोनों शहरों को शाम 9:45 बजे से सुबह 4:45 बजे तक और सुबह 5:45 बजे से शाम 7:45 बजे तक आपूर्ति दी जाएगी। इसी तरह मुसाफिरखाना तहसील मुख्यालय को कुल दो पाली में 20 घंटे 30 मिनट की आपूर्ति का रोस्टर जारी हुआ है। यहां आपूर्ति का समय रात 10:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक तो दिन में 1:45 बजे से रात 8:30 बजे तक आपूर्ति मिलेगी। मौजूदा रोस्टर 23 सितंबर तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed