{"_id":"68092c6e9700f802a40ddb46","slug":"notice-to-firm-in-illegal-recovery-from-e-rickshaw-drivers-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-131265-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली में फर्म को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली में फर्म को नोटिस
Wed, 23 Apr 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
शहर के तिकोनिया पार्क में खड़े ई रिक्शे। (फाइल फोटो)
सुल्तानपुर। शहर में ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली फर्म को भारी पड़ सकती है। 10 के बजाय 15 रुपये की अवैध वसूली के मामले के तूल पकड़ने के बाद नगर पालिका ने फर्म को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही अवैध वसूली के मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
शहर में करीब सात हजार ई रिक्शा चल रहे हैं। ई रिक्शा चालकों से आवागमन का शुल्क का जिम्मा नगर पालिका ने फर्म को दिया है। एक सप्ताह पहले फर्म की ओर से वसूली करने के मामले को लेकर कई बार ई रिक्शा चालकों से विवाद भी हुआ। ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि नगर पालिका ने रोजाना 10 रुपये आवागमन शुल्क तय किया है। इसके बाद 15 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जबरन वसूली की जा रही है।
सोमवार को ई रिक्शा चालकों ने नगर पालिका का घेराव किया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने फर्म को नोटिस जारी कर वसूली के मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही चार सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। टीम ई रिक्शा चालकों के बयान लेगी। इसके अलावा काटी गई 15 रुपये की रसीदों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका के इस कदम से फर्म की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईओ ने बताया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।