{"_id":"5df66b8f8ebc3e881529032e","slug":"notice-to-10-panchayat-secretaries-sultanpur-news-lko4979350156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस पंचायत सचिवों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस पंचायत सचिवों से मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि का दुरुपयोग रोकने के लिए शासन ने पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की है। निर्देश के बावजूद जिले के 10 पंचायत सचिवों ने अगस्त माह से अब तक पोर्टल पर आहरण व उपभोग की कार्रवाई नहीं शुरू की है।
मामला संज्ञान में आने के बाद डीपीआरओ ने सभी को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के साथ ही पोर्टल से आवंटित धन का आहरण व उपभोग करने का निर्देश दिया है।
शासन व अफसरों के निर्देशों की अवेहलना कर ग्राम पंचायतों को विकास के लिए आवंटित धनराशि का पीएफएमएस पोर्टल से आहरण, उपभोग नहीं करना जिले के 10 पंचायत सचिवों को भारी पड़ा।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने आहरण व भुगतान प्रक्रिया की ऑनलाइन समीक्षा की तो तीन ब्लॉकों में कार्यरत 10 ग्राम पंचायत सचिव/ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अगस्त माह से अब तक पीएफएमएस पोर्टल का प्रयोग नहीं करना पाया गया।
अफसरों के निर्देशों की अवहेलना व पोर्टल से आहरण व भुगतान नहीं करने पर डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने गौरीगंज ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी हरिश्चंद्र, अमेठी ब्लॉक में तैनात हेमंत पांडेय, मुकेश कुशवाहा, राजेश यादव, शिशिर कुमार व आशीष रंजन तथा जामों विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, अरुणेश कुमार और ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार व रामकुमार को नोटिस दी है।
नोटिस में तीन दिन में जवाब मांगा गया है। साथ ही बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण योजना, अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना समेत 14वें व राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर आवंटित धनराशि आहरण व वितरण पीएफएमएस पोर्टल से करने का निर्देश दिया है। डीपीआरओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा पीएफएमएस पोर्टल से भुगतान शुरू नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।